सरायपाली

सरायपाली : वाणिज्य परिषद द्वारा पुराने महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान

सरायपाली। स्व.राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के प्राचार्य डॉ.ए.एल.पटेल के मार्गदर्शन एवं वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष सुश्री प्राची गुप्ता के निर्देशन में पुराने महाविद्यालय के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बी.कॉम. प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को परिसर की सफाई हेतु निर्देशित किया गया। महाविद्यालय परिसर में घास फूस एवं खरपतवार को उखाड़ कर नष्ट किया गया। पर्यावरण के प्रति समय-समय पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को लेकर जन जागरूकता अभियान तथा स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है।

जिससे कि लोग प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें तथा पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य करें। पुराने महाविद्यालय परिसर में केले के पौधे का भी रोपण किया गया। स्वच्छता अभियान में बी.कॉम. प्रथम वर्ष के छात्रों में एक नई उमंग और उत्साह देखा गया। स्वच्छता अभियान में वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक देवेंद्र कुमार मांझी, अतिथि व्याख्याता गायत्री प्रसाद पटेल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज भोई सहित बी.कॉम. प्रथम वर्ष के सभी छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!