सांकरा : हमारे रोड में क्यो चल रहा है कहकर मारपीट मामला दर्ज

सांकरा. शेष कुमार विशाल ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम छातामौहा में रहता है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 23.09.22 को सांकरा बाजार से समान लेकर अपने मोटर सायकल से अपने घर छातामौहा जा रहा था ग्राम सागुनढाप के रवि होटल के सामने रोड किनारे गाडी को खडी कर रवि होटल में समोसा खरीदा और वापस अपने मोटर सायकल के पास गया और मोटर सायकल में बैठा तभी करीबन शाम 05.00 बजे ग्राम रिखादादर के बिलास प्रधान वहां पर आया पुरानी रंजिश को लेकर हमारे रोड में क्यो चल रहा है कहकर अश्लील गाली गलौच किया एवं फोन से चंद्रमणी प्रधान, सनोज यादव को बुलाया तब वहां पर आये और तीनों मिलकर अश्लील गाली गलौच हाथ मुक्का से उनके बांये हाथ कंधा, पीठ में मारपीठ किये एवं विलास प्रधान अपने चप्पल से दाहिने गाल को मार दिया एवं जान से मारने की धमकी दे रहे थे मारपीट करने से दर्द हो रहा है घटना को वहां पर मौजूद होटल वाला रवि देखा सुना पुलिस ने 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















