सांकरा: गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई

सा़ंकरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। सुरेश पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लोहरीनडोंगरी थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 17/10/25 को दोपहर करीब 01/00 बजे आवेदिका मालती पिता स्व० रविलाल निवासी बिजराभांठा के द्वारा नायब तहसीलदार पिथौरा के समक्ष जमीन के नक्शा सुधार हेतु आवेदन दिये जाने पर जमीन के मौका जांच हेतु नायब तहसीलदार पिथौरा के द्वारा राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू के नेतृत्व में पटवारी रूपधर नायक, पटवारी पूजा कुशवाहा पटवारी राजेन्द्र डोंगरे की टीम गठित किया गया था जिस पर आज दिनांक 17.10.2025 को दोपहर करीबन 01:00 बजे मौका बिजराभाठा पहुंचे। मौका जांच हेतु दोनो पक्षों एवं समीपस्थ किसानों को उपस्थित आने हेतु नोटिस दिया गया जो आवेदिका मालती पिता रविलाल, एवं अन्य बहनें गंगा बाई जमूना बाई तथा अमृता पटेल, गीता प्रसाद पिता राधे लाल, धनुर्जय पिता राधे लाल, सुरेश पटेल, गुरूचरण, प्रेमशंकर, बसंत पटेल एवं हेमत पटेल एवं उसके दो बेटे उपस्थित आये। तथा मौके पर कार्यवाही में सहयोग हेतु सांकरा पुलिस बल मौजूद थे मौके पर विवादित जमीन का मौका जांच पूर्ण करने के बाद राजस्व निरीक्षक द्वारा दोनो पक्षों को वर्तमान नक्शा के अनुसार चिन्हांकन बताया गया। दोनो पक्षों से आपसी बंटवारा के अनुसार किस प्रकार का बंटवारा मिला था उसकी जानकारी पूछा गया। कि दोपहर करीब 02/00 बजे हेमंत पटेल एवं उसके लडके मोहित पटेल, सुरेन्द्रन पटेल के द्वारा जबरदस्तीप कनवा कहकर अश्लीसल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये है घटना को बसंत पटेल एवं प्रेमशंकर पटेल बीच बचाव किये है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























