संभागायुक्त ने किया बागबाहरा तहसील कार्यालय का निरीक्षण

संभागायुक्त यशवंत कुमार ने सोमवार को तहसील कार्यालय बागबाहरा का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया, कर्मचारियों से भी बातचीत की। आम लोगों के राजस्व संबंधी आवेदनों का समय-सीमा पर निराकरण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने आवेदनों के निराकरण की स्थिति, कार्यालय प्रबंधन, साफ-सफाई का भी जायजा लिया।संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय के समस्त रिकॉर्ड रूम का मूल्यांकन करने तथा राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौकें पर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक साथ रहे। एसडीएम उमेश कुमार साहू ने लंबित प्रकरणों का निराकरण के साथ ही सीमांकन, भू-आबंटन, भू-अर्जन आदि के संबंध में संभागायुक्त को अवगत कराया। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम देखा और उसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर को हरा-भरा करने, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई बेहतर से बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

























