छत्तीसगढ़
निष्ठा परिवार ने बेसहारा को पहुंचाया अस्पताल

बरगढ़ निष्ठा परिवार ने एक असहाय व्यक्ति की सहायता की। गत दिनों से तुरा पंचायत के नागेनपाली गांव के क्लब के पास व्यक्ति की कमजोर हालत को देखकर गांव के लोग चिंतित थे। इस पर नागेनपाली यूथ क्लब ने निष्ठा परिवार को इसके बारे में जानकारी दी।खबर पाकर निष्ठा परिवार के सदस्यों ने वहां पहुंचकर क्लब के सदस्य शुभम पात्र, अम्लान साहू, अरविन्द खमारी, बाबलु बाग, बाबलु सेठ व निष्ठा परिवार के सदस्य प्रदीप नन्द के सहयोग से उसे बरगढ़ मुख्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
खोजबीन के दौरान उस व्यक्ति की पहचान बलांगीर जिले के टिटिलागढ़ के नजदीक सिंधीकेला गांव का निवासी कैलाश बंछोर के तौर पर हुई है। इसके बाद उसके गांव में इसकी खबर दी गई। वहीं निष्ठा परिवार ने उसकी सेवा करने व उसके परिवार के लोगों द्वारा आकर उसे ले जाने की सोशल मीडिया में अपील की गई।
AD#1


























