रायपुर

सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित….. जानिए क्या हुई बात

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है, कहा जा रहा है कि सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई है, मंत्री रविंद्र चौबे ने हड़ताली कर्मचारियो ंसे चर्चा की है जिसके बाद उन्होंने हड़ताल वापस ले ली है। बता दें कि छत्तीसगढ़ कमचारी अधिकारी फेडरेशन बीते 22 अगस्त से हड़ताल पर थे।अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बीते 12 दिनों से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, सभी शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। आज मंत्री रविंद्र चौबे ने सीएम भूपेश बघेल से कर्मचारियों को लेकर चर्चा की है जिसके बाद सीएम ने उनकी मांगों पर विचार करने और सम्मान जनक वृद्धि का आश्वासन दिया है।बता दें कि कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक आज रखी गई थी, आज ही हड़ताल को लेकर फैसला होना था। बैठक कल बुलाई गई थी लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हो सका था, खबरे यह भी थी कि फेडरेशन के लगभग सारे संगठन हड़ताल जारी रखने के पक्ष में थे। जिसके बाद मंत्री रविंद्र चौबे मध्यस्थता के लिए आगे आए थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!