रायपुर

इलाके में वेल्डिंग करने के दौरान दो कर्मचारी झुलसे, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर (काकाखबरीलाल).कंपनी में वेल्डिंग करने के दौरान दो कर्मचारी झूलस गए। मामले की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिमगा ठेठवारपारा सिलतरा धरसींवा निवासी राकेश यदू 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का जीजा नरोत्तम यादव पिता दिनेश यादव उम्र 29 वर्ष निवासी गनिया थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा जो सिलतरा में रहते हैं एवं नर्मदा इंडस्ट्रीज फेस -02 सिलतरा में वेल्डर का काम करता है।

24 जुलाई को दोपहर 3 बजे एक्यूपायर कंपनी में रिएक्टर के मुंह में लगे रड में से एक रड टूट गया है जिसे वेल्डिंग करने लिए वेल्डिंग सामान लेकर प्रार्थी के साथ वेल्डर रामखिलावन रिएक्टर के अंदर गए वेल्डिंग मशीन चालू करके वेल्डिंग रड से रिएक्टर में टूटे रड को टच किया टच करते ही जोर से आग लग गया जिससे रामखिलावन टर्च दिखा रहा था उसका चेहरा एवं शरीर तथा प्रार्थी का चेहरा व पूरा शरीर बुरी तरह से झूलस गया।

कंपनी के एक्यूपायर के द्वारा कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना लापरवाही पूर्वक ढंग से कार्य कराने के परिणाम स्वरूप घटना घटित हुआ है, जिसके लिए कंपनी का एक्युपायर जिम्मेदार हैं।

इलाज के लिए प्रार्थी एवं उसके साथी को नारायणा अस्पताल देवेन्द्रनगर में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एक्यूपायर कंपनी के संचालक के खिलाफ धारा 287,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!