खरसियादेश-दुनिया

नगर पालिका चुनाव का हुआ आरक्षण खरसिया सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित

डिग्री लाल जगत रायगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट…

काकाखबरीलाल/खरसिया:- छत्तीसगढ़ प्रदेश के 13 नगर निगम के बाद 44 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भी बुधवार को आरक्षण तय किया गया. इसमें अनुसूचित जाति के लिए छह, अनुसूचित जनजाति के लिए पांच और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11 नगर पालिका आरक्षित रखे गए हैं, वहीं 21 नगर पालिका में अध्यक्ष का पद अनारक्षित हैं.
अनारक्षित नगर पालिकाओं में कितंदुल, सुकमा, कांकेर, कवर्धा, जामुल, कुम्हारी, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, महासमुंद, तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, गरियाबंद, बलौदा बाजार, खरसिया, चांपा, सक्ती, कटघोरा, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ और बैकुंठपुर शामिल हैं, इसमें खरसिया, कांकेर, बेमेतरा, सक्ती, बैकुंठपुर और तिल्दा-नेवरा महिला के लिए आरक्षित रखा गया है.
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिकाओं में बागबाहरा, सारंगढ़ शामिल हैं. इनमें से बागबाहरा और सारंगढ़ को महिला के लिए आरक्षित रखा गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगर पालिकाओं में नारायणपुर, दंतेवाड़ा शामिल हैं. इनमें से नारायणपुर और दंतेवाड़ा नगरपालिका को महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए बड़े बचेली (महिला), कोंडागांव (महिला), खैरागढ़, आरंग, तखतपुर, शिवपुर चरचा, सरायपाली, भाटापारा महिला, अहिवारा, दीपिका (महिला) के लिए आरक्षित है.

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!