हाथ मुक्का से मारपीट

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में राधेश्याम साव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मोहगांव की निवासी है कक्षा 8 वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 08.10.2024 को अपने गांव के पवित्र पालेश्वर एवं उदेलाल साव के साथ ग्राम पथरला अपेरा कार्यक्रम देखने गया था रात्रि करीबन 11-00 बजे कार्यक्रम को देखकर हम लोग जोर जोर से हस रहे थे तभी ग्राम पथरला के कृष्णा भोई, बलराम भोई एवं अशोक भोई क्यो हस रहे हो कहकर आये और गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का देकर नीचे जमीन पर गिरा दिये। घटना को देखकर ग्राम पथरला के दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य अरूण प्रधान ने बीच बचाव किये तो उसके साथ भी बलराम भोई, कृष्णा भोई एवं अशोक भोई ने गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये है मारपीट करने से बाया गाल व अरूण प्रधान के दाहिना गाल में चोट लगा है घटना को डोलामणी भोई, पवित्र पालेश्वर एवं उदेलाल साव देखे व बीच बचाव किये है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























