नौकरी

आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव के 1544 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न राज्यों के शहरों में स्थित अपने विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों में एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं.4/2021-22) के अनुसार, विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव के कुल 1044 पदों और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के 500 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आईडीबीआई बैंक द्वारा संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है।

पदों की संख्या : 1544

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 3 जून 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 17 जून 2022

योग्यता

एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

आयु सीमा

  • एग्जीक्यूटिव पद : 1 अप्रैल 2022 को 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट मैनेजर : उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से कम 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को तय आवेदन शुल्क 1000 रुपये का भुगतान भी आखिरी तारीख तक ही करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये ही है।

कैसे करें आवेदन

आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव या असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, idbibank.in पर उपलब्ध कराये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!