महांसमुद: युवक पर टंगिया से हमला मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत बनसिवनी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर टंगिए से हमले का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी युवक पर मामला दर्ज किया गया है।
प्रार्थी टिकेश्वर ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को रात्रि 9.30 बजे तालाब से घर जाते समय गांव के नहर के उपर लीला चौक के पास पहुंचा था। उसी समय गांव का अश्वनी यादव, अशोक यादव, टिकेश्वर यादव एवं अन्य लोग पुरानी रंजिश की बात पर एक राय होकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर अश्वनी यादव ने अपने हाथ मे रखे टंगिये से उसके सिर में मारा और बाकी अन्य ने हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाई है।
पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान युवक लहूलुहान हालत में घर गया और मारपीट की जानकारी अपने माता-पिता को दी। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 506 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
























