तुमगांव:च्वाईस सेंटर से नगदी रकम हुआ पार

तुमगांव । आरक्षी केद्र अंतर्गत च्वाईस सेंटर में चोरी का मामला सामने आया है।लिलेश साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्र. 11 नगर पंचायत तुमगांव का निवासी है। जिला सहकारी बैंक के बाजू में महावीर च्वाईस सेंटर का संचालक है। यह कि दिनांक 07.09.2025 को रात्रि करीब 7.40 बजे में अपना च्वाईस सेंटर को बंद कर सटर में दोनो तरफ ताला लगाकर चाबी अपने साथ रख अपना घर चला गया। दिनांक 08.09.2025 को सुबह जब अपना दुकान में साफ सफाई करने के लिये गया तो देखा दुकान का ताला गायब था जब सटर उठाकर दुकान अंदर गया और तिजोरी को देखा तो उसमें रखे लगभग 7, 8 हजार रूपये चिल्हर 50, 20, 10 का नोट जिसे अपने तिजोरी में ही छोडकर चला गया था यह भी गायब था। कैमरा में चेक किया तो दिनांक 08.09.2025 को करीब 1.45AM बजे किसी अज्ञात व्यक्ति अपने चेहरे पर नकाब लगाकर अंदर घुसा और तिजोरी का पैसा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























