सरायपाली : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सभी शिक्षक स्टाफ सहित बीईओ का हुआ कोविड टेस्ट

सरायपाली@काकाखबरीलाल। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना की जांच किया गया जिसमें समस्त उपस्थित विद्यार्थियों,प्राचार्य,टीचर्स एवं स्टाफ के साथ – साथ बीईओ ने भी कोविड टेस्ट (एंटीजेन एवं RTPCR) कराया जिसमें सभी की एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट रही निगेटिव प्राप्त हुई।

जिससे सभी ने राहत की साँस ली और सभी के चेहरे खिले तथा RTPCR टेस्ट हेतु सैंपल भेजा गया है. कोविड टेस्ट लैब टैक्नीशीयन राजकुमार पटेल,ब्रम्ह प्रकाश कर,परमेश्वर सेन,उसतलाल पटेल की टीम द्वारा किया गया जिसमें बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी, संस्था के प्राचार्य पी.के.ग्वाल,वरिष्ठ व्याख्याता के.आर.मुखर्जी, व्याख्याता लता रानी साहु,प्रदीप नारायण सेठ,दिनेश कर,रेखा पुरोहित,मीना एस.प्रकाश, प्रवीण तिवारी,मनोज पटेल,उमा नायक,ज्योति सलूजा,हरीश चौधरी, पीटीआई मंजिला चौधरी प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,वरिष्ठ शिक्षक श्यामसुंदर दास,विनोद चौधरी,गजानन प्रधान,विशिकेशन नैरोजी,सहायक शिक्षक एल.बी.पात्रो, आशा शर्मा,भारती सिदार,धनपत सिदार,शोभाराम भोई,प्रयोगशाला सहायक हिमाद्री प्रधान, गुलाब चौहान, सहायक ग्रेड दो रोहित मुन्ना, सहायक ग्रेड तीन सविता सिदार, गीति बरिहा, घसियाराम चौहान आदि का भरपूर योगदान रहा.





























