महासुमंद

महासमुंद:बेटी को गार्डन ले जा रही महिला पर हमला, शिकायत दर्ज

महासमुंद। शहर के छिपीयापारा क्षेत्र में पड़ोसी महिलाओं के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 09 छिपीयापारा निवासी चांदनी नायक ने शिकायत दर्ज कराई है कि 12 जून 2026 की शाम करीब 5:45 बजे वह अपनी बेटी को गार्डन लेकर जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रेखा नायक ने नल का पानी बहाने की बात को लेकर उसे अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।
शिकायत के मुताबिक जब चांदनी ने गाली-गलौच करने से मना किया तो रेखा नायक ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि उसने चांदनी को घसीटकर जमीन पर गिरा दिया तथा दाहिने हाथ की उंगली को दांत से काट लिया, जिससे उसे चोट आई और शरीर में दर्द हुआ।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में सांता नायक एवं संतोषी नायक का नाम सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!