महासुमंद

महासमुंद:बिरकोनी में लूडो खेल रहे युवकों पर चाकू से हमला, दो घायल

महासमुंद। जिले के ग्राम बिरकोनी में शनिवार रात एक युवक द्वारा नशे की हालत में चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम बिरकोनी निवासी रवि सेन अपने दोस्तों अमन, दुष्यंत और नरेन्द्र के साथ 13 जून की रात करीब 10 बजे बाजार चौक में लूडो खेल रहा था। इसी दौरान गांव का मोनू चंद्राकर वहां पहुंचा और कथित रूप से नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि विवाद के दौरान मोनू चंद्राकर ने अपने पास रखे स्टील के चाकू से रवि सेन पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में चाकू रवि के सिर के पीछे लग गया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर रवि का भाई राहुल सेन उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में राहुल के सिर के बाईं ओर चोट आई है।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!