सरायपाली :वकील के खिलाफ मामला दर्ज

एसडीएम कोर्ट में सोमवार को एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा एसडीएम द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध करते हुए एसडीएम के साथ बहस व दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। एसडीएम ने अधिवक्ता के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत रमेश नंदनवार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 नवंबर को वह कोर्ट में एक प्रकरण की सुनवाई कर रहे थे। तभी अधिवक्ता रनदीप सिंह सलूजा द्वारा न्यायालयीन कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए एसडीएम को ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए प्रकरण में आप ऐसा नहीं कर सकते आपको अधिकार नहीं है कहा गया। जिस पर एसडीएम ने अधिवक्ता को समझाया कि वह नियम अनुसार ही निर्णय ले रहे हैं। बावजूद एसडीएम के निर्णय का अधिवक्ता द्वारा विरोध कर दुर्व्यवहार किया गया और दोषारोपण कर धमकी दी गई।





























