सरायपाली : डोंगरी किनारे छीर्राबाहरा में अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंबुलकर साहू एवम एसडीओपी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली में पदस्थ थाना प्रभारी आशीष वासनिक की कार्यवाही आज दिनांक 08/05/2022 के जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छीर्राबाहरा डोंगरी किनारे में कुछ लोग अवैध हाथ भट्टी का बना महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबीर के बताए निशानदेही जगह पर ग्राम छीर्राबाहरा डोंगरी किनारे पहुंचकर घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को पकड़े जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1)रमेश महिलाने पिता मंगलूराम महिलाने उम्र 36 साल जाति सतनामी (2) बरातू उर्फ हरिदयाल पिता रायसिंग मुंडा उम्र 32 साल जाति मुंडा (3) रामलाल पिता रामभरोस सिदार उम्र 38 साल जाति कवर सभी साकीनान छीर्राबाहरा थाना सरायपाली का रहने वाला बताएं जिनके संयुक्त कब्जे से 120 लीटर हाथ भट्टी अवैध मदिरा शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते पकड़े जाने पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 187/ 22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर एवम उसके कब्जे से 120 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग ₹24000 रूपये को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक ललित पटेल कमल जांगड़े, योगेन्द्र बंजारे, मानवेन्द्र ढीढ़ी सरफुद्दीन अंसारी व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा*

























