गरियाबंद

क्षेत्र में तीन बच्चों की पिता ने यूवती के साथ की सुसाइड…. दोनों घर से….

गरियाबंद (काकाखबरीलाल). रविवार को एक 30 वर्षीय युवक ने 18 वर्षीय युवती के साथ जंगल में पेड़ पर लटककर खुदकुशी कर ली. दोनों कोदोहरदी गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सजंय ध्रुव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में शवों को नीचे उतारा गया. पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद भेज दिया गया. रविवार दोपहर तकरीबन 3 बजे पुलिस को एक जोड़े के पेड़ पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई थी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. मृतक की पहचान कामता ग्राम कोदोहरदी के रूप में हुई है. वहीं युवतीं भी उसी गांव की रहने वाली थी मिली जानकारी के अनुसार कामता और युवती शनिवार को अपने घर से निकले थे. रविवार को दोनों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले. कामता 3 बच्चों का पिता बताया जा रहा है. घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग घटना को लेकर तरह तरह की बाते कर रहे हैं.

सिटी कोतवाली पुलिस प्रेम प्रसंग मानकर मामले की जांच कर रही है. जल्द ही खुलासा करने का भरोसा दिलाया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!