छत्तीसगढ़

जिले के 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार…

पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना बोधघाट एवं परपा को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ गांजा तस्कर द्वारा उडीसा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी किया जा रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा एवं थाना प्रभारी परपा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु ग्राम करकापाल एवं ग्राम पण्डरीपानी चैक की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम करकापाल चौक में 1 संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना- नाम मोहम्मद फारूख निवासी ग्राम करकापाल जगदलपुर होना बताया गया, जिनकी तलाशी लेने पर जिनके पास से 04 किलोग्राम गांजा मिला, जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया, मामलें में आरोपी के कब्जे से 04 किलोग्राम गांजा, 01 मोबाईल एवं 2800/-रूपये नगद बरामद कर जप्त किया गया है, जप्तशुदा गांजा की कीमत 20,000/-रूपये आंकी गई है।नाम आरोपी:- 1. मोहम्मद फारूख पिता मोहम्मद करीमुल्ला निवासी ग्राम करकापाल जगदलपुर जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)। थाना परपा के द्वारा ग्राम पण्डरीपानी चौक में 02 संदिग्ध व्यक्ति कि पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 1. प्रकाश लालवानी 2. योगेश कुमार साहू दोनो निवासी जिला मण्डला मध्य प्रदेश का होना बताया गया, जिनकी तलाशी लेने पर जिनके पास से बैग में कुल 32 किलोग्राम गांजा मिला। 1. प्रकाश लखवानी पिता पंचुमल्ल लखवानी, उम्र 42 वर्ष निवासी सिटी कोतवाली जिला मण्डला (मध्य प्रदेश)।
2. योगेश कुमार साहू पिता रमेश साहू उम्र 25 वर्ष, निवासी सिटी कोतवाली जिला मण्डला (मध्य प्रदेश)। मामलों में दोनों प्रकरणों में 03 आरोपियों से कुल 36 किलोग्राम गांजा, 01 मोबाईल एवं 2800/-रूपये नगद बरामद किया गया है, सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना बोधघाट एवं परपा में धारा 20 (बी) एनडीपीएस. एक्ट के तहत पृथक-पृथक 02 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय रवाना किया जा रहा है, जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,80,000/-रूपये आंकी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!