छत्तीसगढ़

सरायपाली: फुलझर अंचल में पहली बार चकरदा में तीन दिवसीय महाभंडारा का आयोजन…. हजारों की संख्या में लोग एक साथ करते हैं प्रसाद ग्रहण

सरायपाली ब्लाक के अंतर्गत 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत चकरदा में विगत 19 अप्रैल से राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 21 अप्रैल तक प्रतिदिन महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही रात्रि में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है. पाठको को बताना चाहेंगे कि फुलझर अंचल में पहली बार दो हजार की इस आबादी वाले गांव में लोग भंडारा में प्रतिदिन दोपहर और शाम को एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं , साथ ही गांव के सभी लोग एक साथ आपसी सहयोग से महाभंडारा को सफल बनाने में लगे रहते हैं यह फुलझर अंचल के लिए काफी प्रशंसनीय है काकाखबरीलाल टीम से चर्चा के दौरान अजित पटेल घनश्याम पटेल, महेश पटेल , गिरधर पटेल ने कहा कि राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर तीन दिन तक गांव के सभी लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं इसकी चर्चा आज पुरे फुलझर अंचल में हो रही हैं .

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!