छत्तीसगढ़

मजदूरों के बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही साबुन फैक्ट्री में भीषण आग

मजदूरों के बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही साबुन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया. घटना बीती रात की है. आग इतनी भीषण थी की उसे देखकर वहां हाहाकार मच गया. सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट, नगर निगम की दमकल वाहनों को भेजा गया. इन दमकल वाहनों ने 12-15 लोड पानी व फोम का प्रेशर मारने के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया. पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की. हादसा खुर्सीपार क्षेत्र स्थित सूरी सोप उद्योग फैक्ट्री में हुआ.

बताया जा रहा है कि कंपनी का संचालक हरीश सूरी रात 8.30 बजे फैक्ट्री को बंद करने के बाद घर चला गया था. इसके बाद ही वहां आग लगी. अगर यह आग वर्किंग पीरियड में होती कई लोगों की जाने भी जा सकती थी. जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां प्रिया सोप नाम से कपड़ा धोने की साबुन बनती थी. इस फैक्ट्री में काफी संख्या में मजदूर काम भी करते हैं. हरीश सूरी पिछले 30 सालों से साबुन का कारोबार करता आ रहा है. आग कैसे लगी इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा है. पुलिस का कहना है वह मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आग लगने का कारण पता चलेगा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!