छत्तीसगढ़

12 वीं पास युवाओं के लिए गोल्डन चांस 50 फील्ड आफिसरों की होगी सीधी भर्ती

आजादी का अमृत महोत्सव 75वें वर्षगांठ के अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय परिसर कांकेर में 17 नवंबर को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय प्लेसमेंट कैप का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 50 रिक्त पदों पर भर्ती किया जायेगा, जिसके लिए केवल पुरूष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैंप में बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जायेगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!