छत्तीसगढ़

महासमुंद : जिला स्तरीय युवा मंडल अवार्ड के लिए आवेदन 10 दिसम्बर तक

जिला स्तरीय युवा मंडल अवार्ड के लिए 10 दिसम्बर तक नेहरू युवा केंद्र महासमुंद में आमंत्रित हैं। योजना का उद्देश्य युवा मंडलों के विकास को प्रोत्साहित करना है, जिन्हें सामाजिक परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में मान्यता प्राप्त है। युवा मंडल राष्ट्र निर्माण और अन्य सामाजिक कल्याण और विकास गतिविधियों जैसे डिजिटल/वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, खेल, टिकाऊ समुदाय के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इसके लिए सभी युवा मंडल जो जिला नेहरू युवा केंद्र महासमुंद से संबद्ध हैं और सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत हैं या राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के संबंधित अधिनियम लागू करने के लिए पात्र हैं तथा पिछले 02 वर्षों के दौरान इस योजना के तहत जिन युवा मंडलों को पुरस्कार दिया गया है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। आवेदक युवा मंडलों की ऑडिट रिपोर्ट अनिवार्य होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाईल नम्बर 93404-18508 पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!