सरायपाली : दुकान के सामने खड़ी मोटर साइकिल हुआ पार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली थाना अंतर्गत दुकान के सामने खडे़ मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।नरेन्द्र बग्गा ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड नं0 08 में रहता है । पुरानी मण्डी काम्पलेक्स सरायपाली में बग्गा एग शाप के नाम से दुकान है दिनांक 16.10.2021 की रात्रि करीब 08.30 बजे बेटे अरविंद बग्गा ने फोन करके बताया कि वह रात 08.00 बजे दुकान बंद करके मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स CG 06 G 9934 को दुकान के बाहर लाक करके दोस्तो के साथ घुमने निकल गया था करीब आधे घंटे बाद वापस आकर देखा तो हमारी मोटर सायकल वहां पर नही था आसपास पता करने पर कहीं पता नहीं चला. कोई अज्ञात चोर मेहरून कलर कि मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स क्रमांक CG 06 G 9934 कीमती करीबन 30,000 रू0को रात्रि 08.30 बजे चोरी कर ले गया है। प्राथी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।























