छत्तीसगढ़

पिथौरा: ठाकुरदियाखुर्द पठार के पास गढढा में शराब बनाते युवक गिरफ्तार

दिनांक 13.04.2022 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम ठाकुरदियाखुर्द पठार के पास गढढा में एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब बना रहा है सुचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक 394, 353 के शासकीय वाहन क्रमांक CG 03- 4854 में रवाना होकर गवाह चम्पत लाल सिन्हा, जितेन्द्र भोई को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम ठाकुर दिया खुर्द पठार के पास पहुंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को महुआ शराब बनाते पकड़ा गया नाम पता पुछने पर अपना नाम दुर्गा प्रसाद सिन्हा पिता स्व. लक्ष्मीलाल सिन्हा उम्र 23 वर्ष साकिन ठाकुरदिया खुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग. का बताया। हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बनाने, रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. नोटिस तामिल किया गया नोटिस में कोई कागजात नही है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष उपरोक्त हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब, शराब बनाने के उपकरण को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी दुर्गा प्रसाद सिन्हा पिता स्व. लक्ष्मीलाल सिन्हा उम्र 23 वर्ष साकिन ठाकुरदिया खुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!