छत्तीसगढ़

महांसमुद: सहेली के साथ गई नाबालिग नशे की हालत में बेसुध मिली है

सहेली के साथ गई नाबालिग गुडरुपारा से नशे की हालत में बेसुध मिली है। युवती के परिजनों ने अनैतिक घटना की आशंका जताई है।
नगर के निवासी प्रार्थी का कहना है कि 11 अप्रैल को उनकी 13 वर्षीय पुत्री को उसकी सहेली बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई थी। शाम को पुत्री के घर नहीं लौटने पर उन्होंने थाना महासमुंद में खोजने एवं कार्रवाई के लिए आवेदन दिया और खुद भी बेटी को खोजने निकल गए।

इसी दौरान पिता को सुराग मिली कि उसकी बेटी गुडरूपारा में ही है। अत: पिता पुलिस को इस बात की जानकारी दी और पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
प्रार्थी पिता का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल से दो लड़कियों को थाना लाया। प्रार्थी की बेटी उस वक्त नशे की हालत में थी। फिर भी पुलिस कार्रवाई करने से बचती रही।

प्रार्थी पिता को अपनी बच्ची के साथ अनैतिक कार्य होने का अंदेशा है। उन्होंने लिखित में बच्ची के चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग की है। इस संबंध में टीआई शेर सिंह बंदे ने कहा कि लडक़ी को मैं खुद बरामद किया हूं। लडक़ी नशे में नहीं थी, बेसुध नहीं थी। मैंने पौन घंटे उससे बात की। लडक़ी अपने पिता से परेशान है। लडक़ी के साथ कोई अपराध नहीं हुआ है। उसे समझा बुझाकर पिता के साथ घर भेजा गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!