छत्तीसगढ़देश-दुनियाबड़ी खबरराजनिती

रायपुर इंजीनियरिंग (एनआईटी) का पूर्व छात्र बना नगालैंड में विधायक

काकाखबरीलाल रायपुर – पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भाजपा ने अपना शानदार प्रदर्शन के दम पर सरकार बनाने लायक बहुमत जुटा लिया। मगर क्या आपको पता है इस चुनाव में रायपुर का कनेक्शन भी निकाल आया और नागालैंड की राजनीति से जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी ऐसी चली कि सालों से सीपीएम व कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले इन राज्यों के किले ढह चुके हैं। वहीं इन चुनावों में 1998 के गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर (जीईसी) वर्तमान एनआईटी के पूर्व छात्र जाले निखा नगालैंड में विधायक चुने गए हैं।

दरअसल भाजपा ने नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। इसी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने एनआईटी रायपुर के 1998 बैच के छात्र रहे इंजीनियर जाले निखा को राज्य की दक्षिणी अंगामी सेकेंड सीट से विधानसभा का टिकट दिया था। पुराने समय के जीईसी और आज के एनआईटी से जाले निखा ने 1998 में इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की थी। पुरानी यादों में एनआईटी के एलबम में आज भी उनकी फोटो देखी जा सकती है। एल्युमनी मीट के सदस्यों ने बताया कि हम सबसे अलग दिखने के कारण उसको सभी खूब पसंद करते थे। उस पुरानी फोटो को फेसबुक पर भी शेयर की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!