छत्तीसगढ़

बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान तेज, आज हल्की वर्षा के आसार

 

इस बार नवंबर का महीना पिछले वर्षों के नवंबर की तुलना में ज्यादा बारिश वाला हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में अब तक औसतन जितनी बारिश होती है, अभी ही उससे 209 फीसदी अधिक पानी बरस चुका है। यही नहीं, बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान तेज हो रहा है जो अगले 24 घंटे में तट के करीब पहुंच जाएगा। इस वजह से बुधवार को सुबह से नमी आने लगेगी और बस्तर में कई जगह हल्की बारिश के आसार हैं।

18 नवंबर यानी गुरुवार तक यह सिस्टम दक्षिण के तटीय राज्यों में सक्रिय हो जाएगा। इसके असर से भी प्रदेश में कई जगह बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में इस साल नवंबर में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार नवंबर के पिछले 16 दिनों में औसत से 209 फीसदी ज्यादा पानी गिर चुका है।

रिकार्ड के मुताबिक 1 से 16 नवंबर तक राज्यभर में 15.8 मिमी वर्षा हुई है, जबकि पिछले वर्षों में नवंबर के इन्हीं 16 दिनों की औसत बारिश महज 5.1 मिमी है। अर्थात इस बार आधे महीने में औसत से 10.7 मिमी अधिक (209 प्रतिशत) बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह वर्षा भी पिछले सप्ताह की ही है, क्योंकि 4 से 11 नवंबर के बीच महज 0.3 मिमी वर्षा हुई थी।

कई जगह बादल-बारिश
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से हवा की दिशा अभी पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी है। समुद्र से फिर नमी आने लगी है, इसलिए प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में मंगलवार को बादल छाए रहे। राजधानी में सुबह-सुबह घने बादल थे और साढ़े 8 बजे तक धूप नहीं निकली। हालांकि दिन में बारिश भी नहीं हुई। दोपहर के बाद बादल हल्के हुए और हल्की धूप निकली। लेकिन बस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के तोकापाल और बस्तर में 30 मिमी तो बीजापुर, गीदम, लोहंडीगुड़ा में 10-10 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

बस्तर में आज घने बादल
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऊपरी हवा का चक्रवात भी है। अगले 24 घंटे के दौरान यह पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर पहुंचेगा। 18 नवंबर तक यह सिस्टम पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, उत्तर तटीय तमिलनाडु तक पहुंच जाएगा। इससे प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी, जिससे बस्तर और लगे इलाकों में घने बाादल रहेंगे तथा बारिश होगी।

कुछ कम रहा दोपहर का तापमान

मंगलवार को राज्य के प्रमुख शहरों में दिन का तापमान कुछ कम होकर 25 से 31 डिग्री के बीच रहा। रात का तापमान पेंड्रारोड में 14.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। बाकी जगहों पर पर रात का तापमाना 20-23 डिग्री के बीच रहा, जो सामान्य से अधिक है। अर्थात रात की ठंड अभी कम ही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!