बसना:समझाने वाले तुम कौन होते हो कहकर टंगिया से मारपीट

बसना । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर टंगिया से मारपीट का मामला सामने आया है मनोज ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जम्हर का रहने वाला है वर्तमान में ससुराल ग्राम कपसाखुंटा में पिछले 05 वर्षों से अपने परिवार के साथ रहता है कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 10/09/2025 के दोपहर करीबन 01/30 बजे घर मे था तभी चिल्लाने व गाली गलौच करने की आवाज आयी जिसे सुन कर घर के बाहर आया देखा तो लक्ष्मीचरण निषाद जो कि पड़ोसी है अपने घर के सामने में शराब के नशे में जोर जोर से चिल्ला रहा था व गाली गलौच कर रहा था गाली गलौच करने से मना करने पर समझाने वाले तुम कौन होते हो कहकर लक्ष्मीचरण निषाद अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ में पकड़े टंगिया से मारा है और जान से मारने की धमकी दिया है मारने से बांऐ कंधे में चोट लगा है झगड़ा विवाद एवं मारपीट करते उत्तरा बाई, कुन्ती एवं मेरी पत्नी सुकान्ती ठाकुर देखी सुने है और पत्नी बीच बचाव की है पुलिस ने118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
































