सरायपाली
सरायपाली :पासबुक ऐंट्री के लिए कोई एक तिथि निर्धारित करने की मांग

सरायपाली (काकाखबरीलाल). भारतीय स्टेट बैक शाखा सरायपाली में पेशनरो के पासबुक ऐंट्री के लिए कोई एक तिथि निर्धारित करने की मांग पेंशनरो के द्वारा की गई है. उक्त जानकारी देते हुए पेशनर संघ महांसमुद के जिलाध्यक्ष श्यामलाल चौधरी ने बताया कि एक एक दो वर्षो से बैक में पासबुक एन्ट्री नही की गई है. जिससे उन्हें परेशानी हो रही है अतः पेंशनरो के द्वारा इस समस्या के निदान हेतु शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर पास बुक ऐंट्री के लिए कोई एक तिथि निर्धारित करने की मांग की गई है.
AD#1

























