
काकाखबरीलाल/महासमुन्द – छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमशिखर गुप्ता ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2018 के लिए रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है। महासमुंद जिले में सात सरपंच और 41 पंचों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव होंगे। इसके तहत जनपद पंचायत महासमुंद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत शेर में सरपंच, ग्राम पंचायत ढांक में सरपंच, ग्राम पंचायत अछोली में सरपंच, ग्राम पंचायत अमलोर में सरपंच, ग्राम पंचायत बनपचरी वार्ड क्रमांक 2 एवं 7 में पंच, ग्राम पंचायत जोगीडीपा के वार्ड क्रमांक 4 में पंच, ग्राम पंचायत लोहारडीह के वार्ड क्रमांक 2 में पंच एवं ग्राम पंचायत बेमचा के वार्ड क्रमांक 2 में पंच के लिए रिटरिंग आफिसर तहसीलदार महासमुंद एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत बागबाहरा के ग्राम पंचायत तुसदा में सरपंच, ग्राम पंचायत घोयनाबाहरा के वार्ड क्रमांक 8 में पंच एवं ग्राम पंचायत खम्हरिया के वार्ड क्रमांक 7 में पंच के लिए तहसीलदार बागबाहरा को रिटर्निंग आफिसर एवं जनपद पंचायत बागबाहरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है, वहीं जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत लाखागढ़ में सरपंच तथा वार्ड क्रमांक 1 से 18 तक पंच, ग्राम पंचायत नवागांव कला में सरपंच, ग्राम पंचायत खैरखुंटा के वार्ड क्रमांक 6 में पंच, ग्राम पंचायत परसदा के वार्ड क्रमांक 3 में पंच एवं ग्राम पंचायत सोनासिल्ली के वार्ड क्रमांक 2 में पंच के लिए तहसीलदार पिथौरा को रिटर्निंग आफिसर तथा जनपद पंचायत पिथौरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत बसना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खोगसा के वार्ड क्रमांक 17 में पंच एवं ग्राम पंचायत गनेशपुर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 13 में पंच के लिए तहसीलदार बसना को रिटर्निंग आफिसर एवं जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। वहीं जनपद पंचायत सराईपाली के ग्राम पंचायत रिमजी के वार्ड क्रमांक 1 एवं 13 में पंच के लिए तहसीलदार सराईपाली को रिटर्निंग आफिसर एवं जनपद पंचायत सराईपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।























