छत्तीसगढ़

7 लाख की चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरों ने किया हाथ साफ

राजधानी में एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने आधी रात घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोर ने नकदी और सोने-चांदी के जेवर सहित कुल सात लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गोपी राम ने थाने में चेारी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
ग्राम टेकारी बाजार चौक के निवासी गोपी राम ने बताया कि 28 फरवरी की रात तकरीबन ढाई बजे दादी उठी तो कुछ आवाज सुनाई दी। कुछ लोग घर में घुसे थे। दादी के आवाज देने के बाद कोई बाहर नहीं निकल सका। चोरों ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। अंदर से खाेलने का प्रयास करने पर जब नहीं खुला तो दादी भगवंतीन निषाद को आवाज लगाकर पड़ोसी से दरवाजा खुलवाया। बाहर पूजा रूम में आलमारी का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लगभग दो लाख रुपये कुल सात लाख की चोरी की बात पुलिस को बताई

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!