तुमगांव: बाईक की ठोकर से युवक की मौत

तुमगांव. आरक्षी केद्र में मुकेश ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रामनगर रायपुर में रहता है, ढलाई मसीन आपरेटर का काम करता है, कि दिनांक 23.10.2023 को सुबह करीब 10.00 बजे थाना तुमगांव के डायल 112 से मोबाईल के जरिये सूचना मिला कि बडा भाई लक्ष्मीचंद ध्रुव का एनएच 53 जीयो पेट्रोल पंप के पास ग्राम कांपा में एक्सीडेंट हो गया है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है जिसे सीएचसी तुमगांव लेकर गये हैं तभी अपने बेटे दुर्गेश ध्रुव के साथ सीएचसी तुमगांव गये तो देखे कि भाई लक्ष्मीचंद ध्रुव का शव स्ट्रेचर में पडा था । उसके सिर के पिछे चोंट लगा था खुन निकला हुआ था, बांया पैर टुटा हुआ था । तब वहां से घटना स्थल एनएच 53 जीयो पेट्रोल पंप के पास ग्राम कांपा गया तो देखा कि भाई का स्कुटी प्लेजर क्रं0 CG 04 DH 5837 रोड किनारे क्षतिग्रस्त एवं उसके साथ एक्सीडेंट किया हुआ मोटर सायकल CG06GZ1597 हिरो स्प्लेंडर प्लस भी पडा हुआ था वहां पर खडे लोगो ने बताया कि सुबह 07.30 बजे रायपुर से तुमगांव की ओर आते हुए स्कुटी चालक को मोटर सायकल CG06GZ1597 के चालक ने अपने वाहन को विपरीत दिशा से तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे स्कुटी चालक को गंभीर चोंट आया तथा उ
सकी मृत्यु हो गयी । भाई दिनांक 23.10.23 को नवाखाई त्यौहार मनाने के लिए रायपुर से पैतृक गांव मानपुर (पटेवा) अपने स्कुटी प्लेजर CG 04 DH 5837 से जा रहा था जिसे मोटर सायकल CG06GZ1597 के चालक ने अपने वाहन को विपरीत दिशा से तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे भाई को गंभीर चोंट आने से उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



















