महासमुंद: लोहे की पाईप से पिटाई


महासमुंद काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में उत्तम देवार ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 4 ईदगाह भाठा महासमुन्द का निवासी है, पढा लिखा नहीं है रोजी मजदुरी का काम करता है कि दिनांक 27.08.23 के रात्रि लगभग 09.30 बजे खाना खाकर घर मे परिवार सहित बैठे थे कि रात्रि लगभग 10.00 बजे घर से बाहर निकल कर घर के सामने गली में पेसाप कर रहा था उसी समय मोहल्ले का पुरूषोत्तम देवार एव नरोत्तम देवार शराब के नशे में देख कर गली मे क्यो पेसाप कर रहे हो कहकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा , गाली गुप्तार सुन कर बहनोई संजय दास एवं मौसी अशोदा देवार बीच बचाव करने आयी जिसे देखकर मारपीट करते छोड कर पुरूषोत्तम देवार एवं नरोत्तम देवार अपने अपने घर जाकर पुरूषोत्तम देवार लोहे का पाईप एवं नरोत्तम देवार डंडा लेकर आया और दोनो एक राय होकर पुन स्वयं को एवं मौसी अशोदा देवार, बहनोई संजय दास को अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर पुरूषोत्तम देवार लोहे की पाईप एवं नरोत्तम देवार डंडा से मारपीट किये मारपीट करने से दोनो पैर घुटना के पीछे एवं संजय दास के बाये हाथ के कोहनी में तथा अशोदा देवार के दाहिने पैर के पीछे जांघ एवं दाहिने पसली में चोट आया है। घटना को यशोदा देवार एवं पत्नि नगीता देवार देखे सुन कर बीच बचाव किये है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























