सरायपाली:मोहर्रम के अवसर पर जेबी हॉस्पिटल में नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच शिविर

सरायपाली स्थित जेबी हॉस्पिटल द्वारा मुस्लिम समाज के भाई-बहनों के लिए विशेष नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में गर्भावस्था सोनोग्राफी, पेट एवं अन्य अंगों की सोनोग्राफी तथा डॉप्लर सोनोग्राफी जैसी जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। साथ ही आधुनिक 3D एवं 4D सोनोग्राफी मशीनों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली जांच सेवाएं मिल सकेंगी।
शिविर में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप वशिष्ठ (एमबीबीएस, एमडी रेडियो डायग्नोसिस) द्वारा जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी जांचें सुरक्षित एवं सटीक रिपोर्ट के साथ अनुभवी विशेषज्ञों की निगरानी में की जाएंगी।
जेबी हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्र के मुस्लिम समाज सहित सभी जरूरतमंद लोगों से इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अस्पताल का संदेश है कि स्वास्थ्य सेवा, मानवता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
शिविर स्थल : जेबी हॉस्पिटल, गीता भवन के पीछे, मेन रोड, सरायपाली, जिला महासमुंद।
संपर्क : 8120226666, 7773000720।































