कोरबा

लाॅकडाउन में भी रेत माफियाओं के हौसले है बुलंद शाम होते ही शुरू हो जाता है  अवैध उत्खनन

कोरबा (काकाखबरीलाल).कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते राज्य में फिर से लॉकडाउन किया गया है, पर रेत माफियाओं को इस लॉकडाउन का जमकर फायदा पहुंचाया जा रहा है। शाम होते ही कोरबा जिले के विभिन्न रेत घाटों पर पोकलेन मशीन व हाइवा के माध्यम से हर रोज लगभग 100 हाइवा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी प्रशासन को भी है। किंतु पैसों के चादर के सामने पुलिस व खनिज विभाग के अधिकारी भी आंखे बंद रखे हुए है।

आपको बता दें की मानसून से पूर्व प्रशासन के आदेश पर रेत घाटों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। प्रतिबंध के बाद भी रेत माफियाओं की सक्रियता कम नहीं हुई है। बंद हो चुके रेतघाटों से अवैध रेत उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि रेत लोड ट्रैक्टर रिहायशी कालोनियों से गुजर रहे हैं। वहीं चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस बल की तैनाती के बाद भी अवैध रेत परिवहन का क्रम लगातार जारी है।

जिले के कुछ पहुंच रखने वाले व राजनितिक लोगों के इशारे पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। अवैध रूप से रेत खनन करने के बाद उसका परिवहन भी बेरोकटोक किया जा रहा है। इन दिनों सुबह से लेकर देर रात तक शहर के मुख्य रिहायशी इलाके रविशंकर शुक्ल नगर, आरपी नगर, एमपी नगर, निहारिका सहित अन्य कालोनियों से हाइवा ट्रैक्टर के माध्यम से रेत का परिवहन हो रहा है। कालोनी से रेत लोड हाइवा ट्रैक्टर के परिवहन के कारण हादसे का खतरा तो बना ही हुआ है। कालोनी के भीतरी मार्ग से ट्रैक्टर के परिवहन होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। देर रात तक तेज आवाज के साथ वाहन से रेत परिवहन होने से उनकी नींद में भी खलल पड़ रहा है। वहीं कालोनी की सड़कों का जर्जर होने का खतरा भी बना हुआ है। जिसे लेकर कालोनी के लोगों में अवैध रेत परिवहन को लेकर आक्रोश भी पनप रहा है। कालोनियों के अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से भी रेत का अवैध परिवहन बदस्तुर जारी है। इसके बाद भी यातायात पुलिस अमला इस पर अंकुश लगाने गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

बता दें की रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में खनिज विभाग व जिला पुलिस द्वारा छिटपुट कार्यवाही जरूर की जा रही है मगर रेत माफियाओं के खिलाफ सघन कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसकी वजह से उनके हौसले बुलंद है। कार्यवाही न होने के पीछे सांठ-गांठ की भी चर्चा जोर-शोर से चल रही है। पूर्व गृह मंत्री व रामपुर विधायक ननकी राम कंवर भी कलेक्टर और एस पी से लिखित शिकायत कर चुके है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!