नौकरी

नौकरी:एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 400 पदों पर निकली भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल पद पर वैकेंसी निकली है।एएआई की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 400 खाली पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 जुलाई है। जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल पद के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की वेबसाइट https://www.aai.aero/ पर जाकर करना है।कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स

जनरल- 163 पद
ओबीसी- 108 पद
ईडब्ल्यूएस- 40 पद
एससी- 59 पद
एसटी- 30 पद
कुल वैकेंसी- 400
योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (फिजिक्स और मैथमेटिक्स) या फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ बीई/बीटेक किया होना चाहिए।
इंग्लिश में लिखने और बोलने में दक्षता जरूरी।
12वीं या 10वीं में इंग्लिश एक विषय के रूप में होना चाहिए।
आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 14 जुलाई 2022 को अधिकतम 27 साल होनी चाहिए। आयु सीमा में दिव्यांगों को 10 साल, एससी व एसटी को 5 साल, ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर को 3 साल की छूट मिलेगी।

सैलरी

जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल को पे स्केल 40000-3%-140000 रुपये की सैलरी मिलेगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!