सरायपाली
इस शहरवासियों के लिए खुशखबरी,तालाब किनारे सजेगा चौपाटी

सरायपाली। महासमुंद जिले के नगरपालिका सरायपाली के द्बारा पतेरापाली में जोगी तालाब किनारे चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है. यहाँ बच्चों के लिए झुले गार्डन व पार्किंग की भी प्रबध किया जा रहा है. चुकि शाम होते हि शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर चटपटे खाने के शौकिन लोगो की ठेलों में भीड़ रहती है. अक्सर लोग अपनी पसंद के लिए एक जगह से दुसरी जगह जाते हैं. लेकिन अब सभी एक हि जगह मिल सकेगा.और चौपाटी का निर्माण होने से रोजगार के अवसर प्राप्त होगे.ठेला लगाने वालों को भी एक जगह से दुसरे जगह पर ठेला लगाने की जरूरत नही पडेगा.व शहरवासियों को भी सभी खाने के व्यंजन एक हि स्थान पर मिल सकेगा।
छतरसिग पटेल की रिपोर्ट
AD#1























