बागबाहरा

बागबाहरा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोटिया के स्कुल में शिक्षक, की कमी ग्रामीणों ने स्कुल में लगाया ताला।

देशराज दास महासमुंद सहायक ब्यूरो

महासमुंद।मिली जानकारी के अनुसार बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोटीया के मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण आज मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा स्कूल में तालाबंदी कर दिया गया| ग्रामीणों एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष सहदेव सिंह व सरपंच कुंती साहू के द्वारा विगत 9 जुलाई को विकास खंड शिक्षा कार्यालय बागबाहरा में शिक्षकों की कमी को लेकर आवेदन सौंपा गया था|शाला में विज्ञान गणित अंग्रेजी हिंदी के पद रिक्त है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, जिस पर शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों की व्यवस्था नहीं किए जाने के पर पालको एवम ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेकर स्कूल में तालाबंदी कर दी गई|

गांव वालों का कहना है कि इसके पूर्व जन समस्या निवारण व जनदर्शन में स्कूल शिक्षकों की कमी के बारे में जानकारी दी गयी थी उसके बाद भी विभाग द्वारा शिक्षकों की व्यवस्था नही किया जाना समझ से परे है| ग्रामीणों ने यह भी बताया की पिछले साल से धीरे-धीरे शिक्षको की कमी होती रही है ओंर अब ये आज की स्थिती में यह स्कूल एक शिक्षकीय हो गया है|मिडिल स्कूल में छात्रों की दर्ज संख्या करीब 50 बताई जाती है|

ज्ञापन में सोनसाय साहू वीरेंद्र पुरी गोस्वामी मंत्री साहू धर्मेंद्र रेखा बाई दिनेश पुरी विराज राजाराम देवचरण साहू दीनदयाल लोकनाथ साहू पुनीत राम काशीराम देवनंदन सिन्हा कृष्ण कुमार सिन्हा विजय कुमार जीवन लाल साहू राजेंद्र कुमार शर्मा रिखी राम साहू टीकाराम सविता सिन्हा घनश्याम पंच गजानन सिन्हा भुनेश्वर सिन्हा आदि के हस्ताक्षर है| इस सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी बी एल कुरे का कहना है कि कल से एक शिक्षक की व्यवस्था की जा रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!