महासमुंद

महासमुंद:घरेलू विवाद बढ़ा, बहू की शिकायत पर सास और देवर के खिलाफ केस

महासमुंद । एक महिला ने अपनी सास और देवर के खिलाफ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता भारती ओगरे ने पुलिस को बताया कि 3 जून 2026 की सुबह वह घर पर थी, तभी उसकी सास कातिकमति ओगरे और देवर सूरज ओगरे पुराने विवाद को लेकर उससे झगड़ा करने लगे। आरोप है कि दोनों ने अश्लील एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार, इस प्रकार की घटना पहले भी उसके साथ हो चुकी है। घटना की जानकारी उसने अपने भाई अनिल कुमार बांधे को फोन कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!