बसना

बसना : हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

बसना (काकाखबरीलाल ). आरक्षी केद्र में सावन सिंग लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम करनापाली सेलसरोवर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद में रहता हैं खेती मजदूरी का काम करता हैं दिनांक 06/07/2023 को करीब 2:30 बजे गांव के किशन ओगरे और अरविंद जगत घर के पास आकर स्वयं एवं परिवार को शराब में पकड़वाये हो बोलते हो हमारे ऊपर इल्जाम लगाते हो कहकर गंदी गंदी गालियां देने लगा तब पत्नी अनार बाई के द्वारा घर से बाहर निकल कर मना करने पर और गालियां देने लगा तब उनके द्वारा समझाईश देने पर भी नहीं माना और वह पत्नी अनार बाई से जबरन हाथ मुक्का से मारपीट किया मारपीट से पत्नी अनार बाई के बाएं हाथ की बीच उंगली में चोट लगा है दोबारा बदनाम करोगे तो जान से मार देंगे कह कर धमकी दिए हैं परिवार दहशत में है घटना को रमेश्वरी, धनेश्वरी लहरें व कमला सतनामी देखें एवं सुने है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!