सरायपाली: टी एल एम मेला में प्राथमिक शाला चकरदा ने हासिल किया द्वितीय स्थान

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . संकुल केंद्र बैदपाली के अंतर्गत आने वाले सभी का शालाओं के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा बनाए गए टी एल एम का प्रदर्शन मेला प्राथमिक शाला दर्राभाठा में आयोजित किया गया। श्रीमती गीता रतन बंजारे, सभापति जिला पंचायत के मुख्य आतिथ्य व श्री भोजराज पटेल विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक की अध्यक्षता एवं श्री रतन बंजारे प्रदेश महामंत्री , कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ , श्री डमरूधर पटेल जनपद सदस्य बानिगिरोला, श्री मोहन चौहान जनपद सदस्य बालसी, श्री लक्ष्मीप्रसाद पटेल सरपंच बानिगिरोला, श्री केशव चौधरी किसान कांग्रेस ब्लाकअध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में सरस्वती वंदना श्रीमती मेनका दास व स्वागत गान बानीगिरोला हाई स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत किया, कार्यक्रम का संचालन जयंत बारीक व आभार प्रदर्शन श्री पालसिंह बंजारे संकुल समन्वयक ने किया। अतिथियों के स्वागत पश्चात प्रदर्शित टी एल एम का अतिथियों ने अवलोकन किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम संकुल प्रभारी व प्राचार्य श्री बी एस भोई ने प्रतिवेदन व कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। विशिष्ठ अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात श्री रतन बंजारे ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य की प्रसंशा की उन्होंने स्कूलों को शासन स्तर पर हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।अध्यक्षीय उद्बोधन में बीआरसीसी श्री भोजराज पटेल ने कहा की बैदपाली संकुल के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने मेहनत करके टी एल एम का निर्माण किया है। जो बहुत ही प्रशंसनीय है। गतिविधि आधारित शिक्षा, शून्य निवेश नवाचार, मॉडल, टी एल एम ये शिक्षण कार्य के लिए आवश्यक है। प्रदर्शित टी एल एम को निर्णायक मंडल ने चयन किया जिसमे प्रथम स्थान प्रिज्म, पर्यावरण सुरक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल बानिगिरोला, द्वितीय स्थान स्वशन तंत्र शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चकरदा, तृतीय स्थान माचिस डब्बे से राज्य व उसकी राजधानी का प्रदर्शन कन्या आश्रम शाला बैदपाली का टी एल एम प्राप्त किया।जिन्हे अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।शेष शालाओं को भी सांत्वना स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से दर्राभाठा शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल बाघ, उपाध्यक्ष अंतर्यामी प्रधान, सहित प्रधान पाठक श्री उसतराम पटेल,श्री देवेंद्र लोई,श्री हृदयराम साव, श्री दरसराम पटेल, श्री कश्यप प्रधान, श्रीमती जम्बो पटेल, श्रीमती लक्ष्मी दीवान, सहित श्री ए एम चौधरी, श्री मुकेश चौधरी, नेहा बंजारे, श्री खिरोद्र जेरी, सारित मांझी, ईश्वरी तिवारी, प्रतिभा चौधरी, अमृता पटेल, कमलया प्रधान, कमला प्रधान, वर्षा नंद, गीता दीवान, जयप्रकाश साहू, दीपक मिश्रा आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।























