छत्तीसगढ़

नौकरी:दक्षिण पूर्व रेलवे में अप्रेंटिस के 1780 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 14 दिसंबर 2021 तक कर सकते हैं आवेदन

दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 15 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in के जरिए 14 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया विभिन्न ट्रेडों जैसे पेंटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, केबल जॉइंटर, फिटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेटर, एसी मैकेनिक और अन्य पदों के लिए की जाएगी। ट्रेनिंग स्लॉट खड़गपुर, रांची, चक्रधरपुर, टाटा और अन्य स्थानों पर आधारित हैं।

पदों की संख्या

खड़गपुर में 972, चक्रधरपुर में 413, आद्रा में 213, रांची में 80 और सीनी में 107 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए। साथ ही ITI पास सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए, 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम आयु 15 और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट है।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 100/- रुपये का भुगतान करना होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस

कैंडिडेट्स का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की वेबसाइट rrcser.co.in पर जाएं।

स्टेप 2: ‘रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जानकारी भरें।

स्टेप 4: फोटो, सिग्नेचर जैसे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 5: अब ‘सबमिट’ पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

स्टेप 6: भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!