आल इंडिया सिविल सर्विसेज (राष्ट्रीय स्तर) की महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता हेतु स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली में कार्यरत पी.टी.आई. श्रीमती मंजिला रमेश चौधरी का हुआ चयन

सरायपाली@काकाखबरीलाल। शासकीय नियमित अधिकारियों – कर्मचारियों हेतु आयोजित होने वाले आल इंडिया सिविल सर्विसेज (राष्ट्रीय स्तर) की महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता हेतु स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली में कार्यरत पी.टी.आई. श्रीमती मंजिला रमेश चौधरी का चयन छत्तीसगढ़ राज्य से कबड्डी प्लेयिंग टीम में चयनित हुआ है जिससे मंजिला चौधरी 28 से 30 मार्च 2022 तक ताउ देवीलाल खेल स्टेडियम सेक्टर – 38 गुड़गांव हरियाणा प्रदेश में अपनी टीम के साथ कबड्डी के मैच में अपनी उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए मैडल प्राप्ति के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की इस कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री महोदय के मंशानुरूप इस वर्ष आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सैजेस सरायपाली से 19 प्लेयर राज्य स्तर पर,56 प्लेयर संभाग स्तर पर तथा लगभग 170 प्लेयर जिला स्तर पर विविध खेल विधाओं में अपनी हुनर प्रदर्शित करते हुए खिताबी मुकाबले में अपने विद्यालय सरायपाली का नाम रोशन कर चुके हैं. मंजिला चौधरी भी अपने स्कूली शिक्षा से ही कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और राज्य शालेय क्रीड़ा (कबड्डी) में प्रतिभागिता कर चुके हैं तथा नियमित अभ्यास से ही उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर की सिविल सर्विसेज गेम्स में छत्तीसगढ़ टीम से प्रतिनिधित्व करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है. पीटीआई मंजिला चौधरी के इस चयन /सफ़लता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस. चन्द्रसेन, सहायक संचालक शिक्षा हिमांशु भारतीय,सहायक संचालक एम.जी.एम.सतीश नायर,सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा,जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजली बरमाल, डीएमसी अशोक कुमार शर्मा,खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे,समस्त एपीसी,बीईओ पी.सी.मांझी,प्राचार्य सैजेस पी.के.ग्वाल,एबीईओ डी.एन. दीवान,विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी लखेश्वर भोई,जिला क्रीड़ा कक्ष लिपिक दिनेश ठाकुर,पुत्र जीवांश चौधरी,स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पालक समिति अध्यक्ष कमल किशोर भोई,समस्त स्टाफ व्याख्याता के.आर.मुखर्जी,लता रानी साहु,प्रदीप नारायण सेठ,नरेश कुमार पटेल,दिनेश कुमार कर,रेखा पुरोहित,मीना एस.प्रकाश,प्रवीण तिवारी,मनोज पटेल,उमा नायक, ज्योति सलूजा,हरीश चौधरी,शिक्षक श्यामसुंदर दास,विनोद चौधरी,रश्मि राजा, रूपसिंह यादव,गजानन प्रधान,यशवंत चौधरी, सहायक शिक्षक एल.बी.पात्रो,आशा शर्मा,भारती सिदार,धनपत सिदार,शोभाराम भोई,प्रयोगशाला सहायक हिमाद्री प्रधान,गुलाब चौहान,नेहा दास,सहायक ग्रेड दो रोहित मुन्ना,सहायक ग्रेड तीन सविता सिदार,कम्प्यूटर शिक्षक अक्षय भोई, गीति बरिहा,घसियाराम चौहान,वरिष्ठ पी.टी.आई.,खिलाड़ियों,ईष्ट मित्रों,परिवारजनों आदि ने नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं. उपरोक्त जानकारी खेल प्रशिक्षक एवं प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी ने दी.


























