
महासमुन्द (काकाखबरीलाल) । कोसरिया मरार पटेल समाज बारापाली राज झलप कार्यालय जिला महासमुन्द द्वारा विगत 3 वर्षों से बारापाली छेत्र के निर्धन परिवार जो किसी दुर्घटना से मृत्यु या आकस्मिक निधन होने पर मृतक परिवार के मुखिया को समाज द्वारा आर्थिक मदद किया जा रहा है । जिसे बारापाली राज के सामाजिक गण एवं पदाधिकारी गण सहमति से आर्थिक सहयोग कर रहे हैं । इस योजना को समाज के द्वारा संवेदना राशि योजना का नाम दिया गया है साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को उक्त पीड़ित परिवारों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा है । जिसकी प्रसंशा अन्य समाजो द्वारा भी किया जा रहा है । समाज प्रमुख ने कहा हमारा समाज केवल रोटी बेटी तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज की बुराइयों को खत्म करते हुए रूढ़िवादी परम्पराओ से ऊपर उठ समाज को दयावान एवं विकासशील बनाना है । इस पहल की शुरूआत बारापाली राज उपाध्यक्ष ईश्वरी पटेल कोषाध्यक्ष शिव पटेल सचिव सुंदर पटेल संचालक प्रेम पटेल एवं पदाधिकारीगण नारायण पटेल राधेश्याम पटेल कुलेश्वर पटेल सेवकराम पटेल भानूराम लोकनाथ हरिराम भोजराम एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा किया गया ।

























