रोटी, कपड़ा और मकान से ऊपर उठ कर स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान हमारी सरकार का उद्देश्य – रूपकुमारी चौधरी

रावणभांठा पारा में सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न
पिथौरा। स्थानीय वार्ड क्रमांक 4 रावणभांठा पारा में विधायक निधि से 5 लाख की लागत से निर्मित सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथि संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रुपकुमारी चौधरी ने लोकर्पण कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के रावणभांठा पारा वार्ड क्रमांक 1,2,3 एवं 4 के वार्ड वासियों ने पिछले वर्ष मेरे समक्ष सांस्कृतिक भवन की मांग रखी थी। जिसे प्राथमिकता देते हुए हमनें विधायक निधि से सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 5 रुपए देने की घोषणा की थी। और आज इतने अल्प समय में मांग अनुरूप सांस्कृतिक भवन बनकर तैयार है। जिसे आज आप लोगों को मांगलिक एवं अन्य कार्यों के लिए सौपा जा रहा है। विकास कार्यों की इतनी सजकता सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं तो दे ही रही है, लेकिन अब इससे ऊपर उठ कर स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान दिलाना भी हमारी सरकार का उद्देश्य है। आज ऐसा कोई व्यक्ति नही है, जिसे सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल रहा हो।
कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे एल्डरमैन एवं पूर्व नप उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बस्तर से लेकर सरगुजा तक हर क्षेत्र, हर वर्ग का विकास हो रहा है। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बसना विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है, ऐसा कोई पंचायत कोई गांव नही बचा है जहाँ विकास कार्य नही हो रहा हो। पिछले वर्ष इसी मंच से श्रीमती चौधरी सांस्कृतिक भवन के लिए 5 लाख देने की घोषणा की थी, जिसका आज विधिवत श्रीमती चौधरी के करकमलों लोकर्पण कर आप लोगों को सौपा जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जीवराखन निषाद, रविंदर आजमानी, खिरोद्र प्रकाश पटेल, ललती डड़सेना, हरजिंदर सिंह पप्पू, मन्नूलाल ठाकुर, माखन सिन्हा, चंद्रपाल तारक, क्षमा गोयल, नरेश सिंघल, विक्की सलूजा, आलोक त्रिपाठी, मनमीत छाबड़ा मंचासीन थे। इस अवसर पर आत्मा यादव, धरम पटेल, घासीराम डड़सेना, नारद निषाद, लतेल ठाकुर, मानसिंह निषाद, चुन्नीलाल पटेल, पहाड़ जलक्षत्री, रामभरोसा, बुधारू साहू, टेकु साहू, जितेंद्र निषाद, गौकरण, बबलू ध्रुव, अनूप निषाद, किशोर पटेल, गणेश चौहान, पीलू चक्रधारी, किशन निर्मलकर, संतोष सेन, प्रफुल्ल राजपूत ,नारातू निर्मलकर, विष्णु साहू, टाकेश्वर निषाद, लखन ठाकुर, गोवर्धन चक्रवर्ती, रामेश्वर डड़सेना, बबुआ जलक्षत्री, भक्कू जलक्षत्री, मुन्ना निषाद, सतीश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में रावणभांठा पारा एवं नगर वासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र प्रजापति, आभार माखन डड़सेना ने किया।


























