छत्तीसगढ़

महांसमुद: खाद्य अधिकारी भर्ती परीक्षा मे परीक्षार्थियों को गणित और विज्ञान के प्रश्नों ने खूब तंग किया

महासमुंद जिले में रविवार को खाद्य अधिकारी पद पर भर्ती के लिए 33 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए महासमुंद जिला मुख्यालय समेत पिथौरा और बागबाहरा में केंद्र बनाए गए थे। निर्धारित समय तक परीक्षा शांतिमय ढंग से एक पाली में आयोजित हुई। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की बात करें तो परीक्षार्थियों को गणित और विज्ञान के प्रश्नों ने खूब छकाया। इसके अलावा पेपर में विभिन्न विभागों से संबंधित, इतिहास, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संविधान, समसामयिक घटनाएं, वस्तु अधिनियम, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, देश-विदेश, छत्तीसगढ़ से संबंधित सवाल पूछे गए। इन सभी विषय से संबंधित कुल 200 सवाल परीक्षा में आए थे।

इस दौरान परीक्षार्थी सुबह परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुंच गए। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र, आईडी कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया। इसके अलावा मास्क पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था। मास्क नहीं पहनने वालों को मास्क भी प्रदान किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक परीक्षा देने के लिए जिले के 8313 लोगों ने अपना पंजीयन कराया था। लेकिन 6799 परीक्षार्थी ने ही परीक्षा दी। वहीं 1514 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा 33 केंद्रों में हुई है।

परीक्षा के समय जिले में बनाए गए आब्जर्वर व उडऩदस्ता की टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रही। परीक्षा के नोडल अधिकारी एके टंडन ने बताया परीक्षा के लिए 33 आब्र्जवर, 4 उडऩदस्ता की टीम का गठन किया गया था। टीम सुबह 10 से 1.15 बजे तक केंद्रों का निरीक्षण करती रही। खाद्य अधिकारी बनने के लिए 33 केंद्रों में 6799 ने परीक्षा दी। छत्तीसगढ़ में कुल 84 पदों पर भर्ती होनी है। इस हेतु आयोजित परीक्षा में पूछे गए सवालों में वर्ष 2021-22 में किस अनाज का समर्थन मूल्य सबसे अधिक है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत इस राज्य में 2018-19 से वर्ष 2020-21 तक किस पदार्थ की खरीददारी में ऋणात्मक प्रवृत्ति है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चावल उत्सव कब प्रारंभ हुआ, वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन हैं, छग में साधारण धान का समर्थन मूल्य क्या है, लुरकी नामक जेवर कहां पहना जाता है, राज्य में किस जनजाति का नाम उसके बाण निर्माण के कारण पड़ा, राज्य में ताला के प्राचीन मंदिर का नाम क्या है आदि शामिल हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!