राज्य स्तरीय खो – खो प्रतियोगिता के लिए हॉयर सेकंडरी स्कूल, मोहदा के तीन छात्रों का चयन

सरायपाली (काकाखबरीलाल . शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2021-22 हेतु 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 28.9.21 से 1.10.21 तक कांकेर जिला में आयोजित हैं। जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक, बालिकाओं में तीन छात्रों का चयन हुआ है। जिसमें चुमन राणा,कु. जान्हवी कैवर्त, शशिभूषण कैवर्ट का चयन राज्य स्तरीय खो खो में हुआ है। शास हॉयर सेकंडरी स्कूल मोहदा में पी टी खेल टीचर न होते हुए भी प्रतिवर्ष खो खो , एवं अन्य प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय चयन होता है। इसका श्रेय विद्यालय व्याख्यता श्री करुणा साहू क्रीडा प्रभारी को जाता हैं। विद्यालय के बच्चों का राज्य स्तरीय खो खो में चयन के लिए संस्था के प्राचार्य श्री टी सी पटेल,संकुल बोन्दा के संकुल समन्वयक श्री अनिल पटेल एवं श्री गाणाराय साहू, श्री गंगाधर भारद्वाज सरपंच तथा संस्था के शिक्षक गण श्री के एस पटेल ,मालिक राम पटेल, बी एल यादव, एच आर चौधरी, डॉ चंद्रिका चौधरी, डी पी चौहान, जी डी पटेल, हरिहर चौधरी एवं रजत सिंग राजपूत आदि ने उज्ज्वल भविष्य की शुभामनाएं दी।






















