छत्तीसगढ़
सरायपाली: अंचल में आयुष्मान कार्ड के लिए आज 17 गांवों में विशेष शिविर

सरायपाली (काकाखबरीलाल ).स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दिनांक 25 सितंबर को ग्रामीण अंचल के 17 गांवों में आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष शिविर लगाया जायेगा इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मितानिनों को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने निर्देशित किया गया है
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार आज दिनांक 25 सितंबर को बलौदा,बालसी,बारडोली,छुईपाली, दामोदरहा,डुडुंमचुवां, गेर्रा,जोगनी पाली, केसराटाल, मुंधा, नूनपानी, लूकापारा, राफेल, सेमलिया,जामपाली, तोरेसिहा,तोषगांव मैं शिविर लगाया जायेगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को निर्धारित समय पर आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के साथ शिविर में पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है
AD#1

























