छत्तीसगढ़

पिथौरा : प्रधानपाठक छबिराम पटेल “इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड” से हुए सम्मानित

 

नंदकिशोर अग्रवाल@काकाखबरीलाल/पिथौरा नगर । ग्लोबल ह्युमन राइट्स फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा, समाज ,साहित्य,विज्ञान, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले विभूतियों का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में 29 अगस्त को इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड 2021 एवं ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिला के पिथौरा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत छबिराम पटेल को शिक्षा एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए उन्हें इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड 2021 एवं ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि श्री पटेल को बेहतर अध्यापन कार्य करने वाले एवं एक नवाचारी शिक्षक के रूप में जाना जाता है। इन्होंने शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ साहित्य सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। अब तक इनकी दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं । जिसमें बीस हजार दस सूक्तिवाक्य अर्थात् सकारात्मक एवं प्रेरणादायक विचार की रचना एवं शामिल कर एक नया इतिहास रचा है। श्री पटेल को यह अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त होने पर जिले सहित प्रदेश के कई शिक्षकों,साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी, मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिनमें खलारी विधायक एवं स्कूल शिक्षा संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ,महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, बीईओ के के ठाकुर,एबीईओ लीलाधर चौधरी, ओमप्रकाश देवांगन, बीआरसीसी, अतुल प्रधान ,प्राचार्य अनूप दीक्षित, पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ,पूर्व अध्यक्ष देवेश निषाद, प्रेमशंकर पटेल, साहित्यकार प्रवीण प्रवाह,शिवा महंती, संतोष गुप्ता, बंटी छत्तीसगढ़िया,शिवशंकर पटनायक, व्याख्याता के डी नाग, महेंद्र चौधरी,विवेक वर्मा,अंशुमन तांडी, द्वारिका पटेल, लोकनाथ पटेल ,सुधीर प्रधान,शिक्षक लेखराम साहू, मोहित राम पटेल,विजय कुमार अनंत, मुकेशकुमार सिन्हा, नरेंद्र पटेल, प्रदीप पटेल ,समन्वयक नितेश साहू, कौतुक पटेल,अंकित बंसल,गोलू रावल ,प्रेमशंकर प्रधान, नंदकिशोर अग्रवाल, सरपंच सुधीर प्रधान,घनश्याम महंती,परमजीत माटा, मनराखन ठाकुर,आकाश अग्रवाल,विजय गुप्ता, मनोहर पटेल, सादराम पटेल, प्रेमशंकर प्रधान,पंचायत सचिव संघ के पुनीत सिन्हा प्रमुख हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!